जालौन-उरई। दबंगों द्वारा अवैध रूप से प्लाॅट पर कब्जा कर चबूतरा तथा दरवाजा बनाए जाने तथा मना करने पर लड़ाई झगड़े व मारपीट पर आमादा हो जाने की शिकायत पीड़ित महिला ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए की।
तहसील क्षेत्र के अन्र्तगत ग्राम लहचूरा निवासी श्रीमती प्रभादेवी पत्नी रामसिया ने उपजिलाधिकारी एसपी यादव को शिकायती पत्र देते हुए बताया के उसने गांव में ही एक प्लाॅट खरीदा था। जिसका कुछ हिस्सा उसने बनवा लिया है। जबकि कुछ हिस्सा खाली पड़ा है। उक्त खाली पड़े हिस्से को उसके दबंग पड़ोसी रामनाथ साहू कब्जाना चाह रहे है। प्लाॅट को कब्जाने की नियत से उन्होंने प्लाॅट की ओर अपना दरवाजा बनवा लिया है तथा साथ ही एक चबूतरे का निर्माण भी करा लिया है। जब उसने दबंग को ऐसा करने से मना किया तो वह गाली, गलौज करते हुए लड़ाई झगड़े व मारपीट पर आामदा हो गए। इतना ही नहीं दबंग ने पुलिस से मिलकर उसे फर्जी मुकदमे में फसाए जाने की धमकी भी दी है। पीड़ित महिला ने उपजिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई।






Leave a comment