cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। खेत पर सिंचाई के लिए रखे ट्रांसफाॅर्मर का सामान अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए जाने की सूचना पीड़ित खेत मालिक ने कोतवाली में दी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिटारा निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके खेत में सिचाई के लिए उसने बोरिंग कराई थी। जिसके लिए उसने बिजली कनेक्शन भी लिया था। जहां विद्युत विभाग द्वारा एक ट्रांसफाॅर्मर रखवाया गया था। बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने उक्त ट्रांसफाॅर्मर को निशाना बनाते हुए ट्रांसफाॅर्मर का तेल, केबिल, स्टार्टर आदि सामान चोरी कर लिया गया।

Leave a comment