cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) एवं प्रगतिशील लेखक संघ के संयुक्त तत्वावधान में अंबेडकर चैराहा से शहीद भगत सिंह पार्क तक मंगलवार को शहीदे-आजम भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में 4.30 बजे शाम साम्प्रदायिक शक्तियों से संघर्ष की सांस्कृतिक यात्रा घुमाई जायेगी।
यह जानकारी इप्टा के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने एक विज्ञप्ति में दी। इसी तारतम्य में इप्टा के सचिव राज पप्पन ने सोमवार को संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत की राजसत्ता ने जनता को नवउदारीकरण के आक्टोपस में जकड़ लिया है। इसकी वजह से युवाओं को बेरोजगारी, किसानों को खेती की बरबादी, मजदूरों और महिलाओं को उनके अधिकारों पर कुठाराघात आदि समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। ऐसे दौर में लोगों को सही रोशनी दिखाने का काम केवल भगत सिंह की विचारधारा ही कर सकती है।

Leave a comment