कोंच। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा परिसर में आज नाबार्ड एवं एसआरएलएम के संयुक्त तत्वाधान में स्वयं सहायता समूह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्रीय प्रबंधक एके मिश्रा ने एसआरएलएम के समूह के बारे में उनकी स्थापना, संचालन एवं वित्त पोषण के बारे में बताया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यहां सात समूह लक्ष्मीबाई स्वयं सहायता समूह अंडा, हर हर महादेव बस्ती, संघर्ष छानी, मां संकटा परैथा, मां बैष्णवी परैथा, मां दुर्गा चमेड़ कार्यरत हैं।

 

 

konch3
डीडीएम नाबार्ड प्रकाश कुमार ने कहा कि गरीबी उन्मूलन के लिये वित्त पोषण समय से जमा कराने पर 4 प्रतिशत के न्यूनतम ब्याज का लाभ लें। समूह संचालन में नियमितता और समयबद्घ बसूली का लाभ समूहों को मिलता है।

konch4

 

 

पांच से अधिक समूह होने पर ग्राम में ही फेडरेशन स्थापन हो सकेगा और इससे कम पर ब्लॉक लेबिल पर तो फेडरेशन होता ही है। उन्होंने बताया कि एक समूह में दस से पंद्रह लोग होते हैं और यह समूह रजिस्टर्ड सोसाइटी की भांति काम करते हैं, साथ ही यह मिनी बैंक की भांति भी काम करते हैं। जो समूह समय से बसूली कराते हैं वे दूसरे समूहों को भी प्रोत्साहित करने में अपनी अहम् भूमिका निभाते हैं। इस दौरान शाखा प्रबंधक डीके शर्मा, राजीवकुमार, ब्रजकिशोर, मनोज, नरेन्द्र, प्रभात पांडे, सावित्री, बर्षा, आशा, शकुंतला, कमला, बिन्नू, राजेश, रेखा आदि मौजूद रहे।

Leave a comment