
* श्रीराम प्राकट्य के साथ ही प्रारम्भ हुआ 164वां रामलीला महोत्सव
कोंच। नगर में पिछले 164 बर्षों से अनवरत मंचित होती आ रही ऐतिहासिक रामलीला का आज राम प्राकट्योत्सव के साथ ही विधिवत् शुभारंभ हो गया। अपरान्ह 1 बजे नगर के दर्जन भर विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक रीति से अनुष्ठान करा कर राम का अनुजों भरत, लक्ष्मण और रिपुदमन सहित अवतरण कराया गया। बैंड बाजों के बीच जैसे ही भगवान का प्राकट्य हुआ, गोले दाग कर नगरवासियों को यह शुभ समाचार दिया गया और दर्शनों के लिये भीड़ उमड़ पड़ी।

गल्ला व्यापारियों की नगर की सबसे बड़ी धार्मिक संस्था श्री धर्मादा रक्षिणी सभा द्वारा संचालित कोंच की ऐतिहासिक रामलीला का 164वां महोत्सव सोमवार को भगवान राम के प्राकट्य के साथ शुभारंभ हो गया। मानिक चौक स्थित श्री रामलीला भवन पर मध्यान्ह रंगमंच आचार्य पं. ज्वालाप्रसाद दीक्षित के प्रधान आचार्यत्व में नगर के कर्मकांडी पंडितों रमेश पटैरया, लल्लूराम मिश्रा, राजाराम सौनकिया, रामसिया आचार्य, नवनीत मिश्रा शास्त्री, संजय रावत, संतोष त्रिपाठी, राजेश दीक्षित, रूपेश तिवारी, मुकेश तिवारी, राघवराम शास्त्री, अनुज तिवारी, कमलेश दुवे, पुजारी नृसिंह मंदिर आदि, मुकेश तिवारी ने समवेत् रूप से वैदिक अनुष्ठान सम्पन्न कराये। यजमान की भूमिका में अतुलकुमार चतुर्वेदी ने अपने दायित्वों का निर्वहन किया, रामलीला समिति के अध्यक्ष सुधीर सोनी, मंत्री सीताशरण पंचम पटेल ने भी आहुतियां दीं। सबसे पहले प्रथमपूज्य गणपति को विधि विधान के साथ प्रतिष्ठित किया गया तदोपरांत हवनादि के पश्चात् दाशरथि राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का प्राकट्य सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात् सभी मूर्तियों को झूले में विराजमान कर उनकी आरती श्री धर्मादा रक्षिणी सभा के अध्यक्ष केशव बबेले, मंत्री राकेश अग्रवाल, पुरुषोत्तमदास रिछारिया, संजय सोनी, रमेश तिवारी, मिरकू महाराज, हरिश्चंद्र तिवारी, नरोत्तम स्वर्णकार, राजू गुप्ता, कल्लू यादव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मूलचंद्र निरंजन, प्रदीप गुप्ता, अमित उपाध्याय, सुनीलकांत तिवारी आदि के द्वारा उतारी गई। बैंडबाजों की धुनों के बीच सम्पन्न हुये रामावतरण की शुभ सूचना गोले दाग कर नगरवासियों को दी गई, इसके बाद दर्शनार्थियों का देर तक तांता लगा रहा। श्रद्घालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान चंद्रशेखर नगाइच, संतोषकुमार तिवारी, रामसहाय सेठ, मुन्नालाल लोहेबाले, रामकुमार अग्रवाल, नवनीत गुप्ता, पवन अग्रवाल, मुन्नालाल चौधरी, अभिषेक रिछारिया, लालसिंह यादव, शीलू चाचा, अजय गोयल, मिथलेश गुप्ता, शंकरलाल ढेरीबालेे, सूर्यदीप सोनी, मृदुल दांतरे, आशुतोष रावत, धु्रव सोनी, राहुल तिवारी, मोहनदास नगाइच, कैलाश नगाइच, दीपक मिश्रा, दिनेश स्वर्णकार, बसंत अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, साकेत पटैरया, केके स्वर्णकार, सतीश पाटकार, करुणानिधि शुक्ला, प्रदीप गिरवासिया, रामबाबू ठठेरे, चुन्ना बाबा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।






Leave a comment