जालौन-उरई। गांव के दबंगों द्वारा जबरन खेत की फसल काटे जाने तथा भैंस चोरी कर जाने की शिकायत पीड़ित वृद्ध ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पनहरा निवासी रामसहाय ने पुलिस को बताया कि उसके पास 6 बीघा खेती है। जिस पर गांव के ही दबंग मानसिंह व शिवसिंह जबरन कब्जा करना चाहते हैं। वह खेतों में लगी तिली की फसल को भी जबरन काट रहे हैं। इतना ही नहीं पूर्व में इन लोगों ने उसकी भैंसे भी चुरा ली थीं। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।






Leave a comment