0 खेत पर तिल की फसल देखने गयी थी महिला

konch-5

 
कोंच-उरई। कोंच तहसील के ग्राम ताहरपुरा में 70 वर्षीय महिला ने फाँसी का फंदा बनाकर आत्म हत्या कर ली जिससे पूरे गाॅव में सनसनी फैल गयी। कोंच कोतवाली के ग्राम में 70 वर्षीय कैलाश रानी पत्नी सीताराम पटेल रोजाना की भांति अपने तली के खेत को को देखने गई थी पर वहाॅ वह फाँसी के फंदे पर झूलती मिली। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार व प्रभारी निरीक्षक मनवीर सिंह एस.आई. जयवीर सिंह अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुॅचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मालूम हो कि ताहरपुरा मौजे के सहाब सिंह पुत्र छत्रसाल पटेल के खेत पर बबूल की पेड़े से फन्दा बनाकर झूल गयी। मृतका के तीन पुत्र लक्ष्मी नारायण प्रयाग नारायण खेमराज है। इस मौके पर लेखपाल भी पहुॅचे।

Leave a comment