0 आज हो सकता है खुलासा
कोंच-उरई। कोंच तहसील के ग्राम अण्डा में हुयी 60 वर्षीय धनसिंह कुशवाहा की गला रेत कर हत्या मामले में अभी तक पुलिस ने दो लोगो को हिरासत में लिया था जिससे घटना स्थल पर बरामद मोबाईल के अनुसार मोबाइल मालिक सुरेन्द्र पुत्र आशोक राठौर निवासी अण्डा तथा बड़े भाई अनूप को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूंछतांछ की। और मृतक के पुत्र उमाशंकर पुत्र धन सिंह ने कोंच कोतवाली में तहरीर के अनुसार सुरेन्द्र राठौर व अनुप राठौर पुत्र आशोक राठौर निवासी अण्डा व एक अज्ञात के नाम दर्ज तहरीर दे दी है। और पुलिस की माने तो यही दो आरोपी है शीघ्र ही खुलासा हो सकता है लेकिन आरोपियों का कहना है हम निर्दाेष है घटना हमने नहीं की।

Leave a comment