उरई। ग्रेड-पे 4800 रुपये करने की मांग को लेकर मंगलवार से सभी निर्माण विभागों के अवर अभियंता अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गये हैं। चुनावी सीजन में अवर अभियंताओं के इस कदम से सरकार को महत्वपूर्ण परियोजनाओं के ठप्प पड़ जाने की आशंका से पसीना आ सकता है।
डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले आज इसे लेकर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के परिसर में संघर्ष समिति के अध्यक्ष वीरसिंह यादव की अध्यक्षता में सभा हुई। जिसका संचालन प्रशांत सक्सेना ने किया। सभा को जल निगम के शत्रुघन सिंह, सिंचाई विभाग के जगदीश, लोक निर्माण के शफीउल्ला, लघु सिचाई के राजेंद्र यादव, रवि तिवारी, संतोष कुशवाहा, आरके द्विवेदी, हिमांशु शेखर, शिवम कुमार, राघवेंद्र सिंह, विशाल सिंह कुशवाहा, पीके कश्यप, राकेश प्रजापति, राजीव, सीपी पाल, राजकुमार, सौरभ, इंदल सिंह, रामाधार आदि ने संबोधित करते हुए एकजुटता का संकल्प जताया। आभार प्रदर्शन महासंघ के अध्यक्ष आरसी पस्तोर ने किया।






Leave a comment