कोंच-उरई। जन सामान्य को कानूनी जानकारियों की जानकारी हो इस उद्देश्य से आज चमरसेना गाॅव के प्राथमिक विद्यालय में सायं 4 बजे विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुये विधिक प्राधिकारण के सचिव तहसीलदार भूपाल सिंह और पूर्व मंत्री वार संघ विजय नारायण निगम ने बताया कि ग्राम चमरसेना में आयोजित शिविर में सिविल जज जूनियर डिवीजन वी.क.े कटियार अध्यक्षता करेगे साथ ही कानून के जानकार कई अधिवक्ता गण भी जनता को कई बिन्दुओं पर कानूनी जानकारियाॅ देगे।

Leave a comment