
कोंच-उरई। श्रीरामलीला महोत्सव नवरात्र व मुहर्रम के त्यौहार शांतिमय वातावरण में सम्पन्न हो इसके लिये प्रशासन ने आयोजित की शांति समिति की बैठ। कोतवाली में उपजिलाधिकारी मुईनुल इस्लाम की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार शुक्ल की मौजूदगी में आयोजित इस शांति समिति की बैठक में नगर के लोगो ने दिये कई महत्वपूर्ण सुझाव जिन्हें प्रशासन ने गम्भीरता से सुना भी और लिखा भी। सुझावो के उपरांत उपजिलाधिकारी मुईनुल इस्लाम ने भी सभी उपस्थित सभ्रांत जनो व विभागीय अधिकारियों व प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि हर उत्सव महत्वपूर्ण होता है इसलिये सभी व्यवस्थायें चाक चैबन्द रहे सम्बन्धित विभाग अपनी अपनी जिम्मेदारी निष्ठापूर्वक निभाये वहीं नागरिक जन व्यवस्थाओं में अपेक्षित सहयोग करें जिससे उत्सवो में चार चाँद लग सके। पुलिस उपाधीक्षक अवधेश कुमार शुक्ल ने कहा उत्सव के रंग में भंग डालने वालो को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जायेगा पुलिस की निगाह सब जगह रहेगी पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल उपलब्ध रहेगा । आवश्यकतानुसार महिला काॅस्टेबिलों को भी बुलाया जा रहा है। नागरिक जनो से अपक्षा है कि वे इन उत्सवो पर प्रशासन का सहयोग करते रहे जहाँ गड़बड़ी की आशंका हो तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें पुलिस मौके पर उपलब्ध होगी। बैठक में प्रभारी निरीक्षक मनवीर सिंह खेड़ा चैकी प्रभारी विक्रम सिंह सब इंस्पेक्टर विनोद तिवारी सपा नेता सरनाम सिंह यादव पूर्व वार संघ अध्यक्ष विनोद कुमार अग्निोहोत्री काजी बजीर अशोक कुमार गुप्ता सत्यप्रकाश निगम अधिवक्ता संजीव तिवारी क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष हरिश्चन्द्र तिवारी शिवांग दुबे लला अरुण वाजपेयी विद्युत विभाग के एस.डी.ओ. कौशलेन्द्र जे.ई. संजय गुप्ता अतुल चतुर्वेदी सहित आधा सैकड़ा लोग उपस्थित रहे।
काजी हाऊस पर प्रस्तावित विवाह घर भी रहा चर्चा में
बैठक में उत्सवों से सम्बन्धित चर्चा वार्ता तो होती ही रही नगर पालिका द्वारा प्रस्तावित कांजी हाऊस पर विवाह घर व सागरताल में मछली पालन के ठेके की भी चर्चा खूब रही जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा ये सब मेरे संज्ञान में नहीं है यदि ऐसा है तो विचार किया जायेगा दोनो बिन्दुओं पर लोगो के अलग अलग विचार आ रहे थे कुछ कह रहे थे कि इसमें बुराई क्या है कुछ नया हो रहा है तो कुछ कहना था कि दोनो की कार्यांे में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा तथा धार्मिक कार्याें को ठेस पहुॅचेगी। सागर तालाब ऐतिहासिक व धार्मिक है मछली पालन कराना ठीक नहीं होगा वही कोतवाली के पास विवाह घर कदापि उचित नहीं है कोतवाली में भी कार्य करने में व्यवधान उत्पन्न होगा एक महिला नेत्री ने सुझाव दिया कि विवाह घर न बनाकर वहाँ मुसाफिर खाना बनाया जाये जिससे मुसाफिर लोग वहाँ रुक सके।






Leave a comment