कोंच-उरई। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय युवा कार्यकर्ता शिवम पाटकार को पार्टी के नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बूथ अध्यक्ष का प्रभार सौंपा है जिससे पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं में जोश की लहर दौड़ गई है।
गौरतलब है कि शिवम पाटकार लोकसभा चुनाव के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी में लोगों को संगठित करने की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। उन्होंने कहा कि नगर अध्यक्ष की इस हौसला अफजाई से उनका मनोबल बढ़ा है। जिससे उन्हें विश्वास है कि वे पार्टी के संगठन को बढ़ाने में और बेहतर तरीके से योगदान दे पायेंगे।






Leave a comment