उरई। चुर्खी थाने के सिकरी रहमानपुर गाॅंव में मंगलवार की सुबह मिट्टी खोदते समय टीला धसक जाने से देवरानी जेठानी की उसके नीचे दबकर मौत हो गई।
सिकरी रहमानपुर की प्रियंका (25 वर्ष) पत्नी बृजेश सिंह और उसकी देवरानी सीता देवी (22 वर्ष) पत्नी योगेन्द्र सिंह आज सुबह शौच के लिए गाॅंव के बाहर गईं थीं। दीपावली को देखते हुए घर की लिपाई के लिए वे मिट्टी खोदने लगीं। इस दौरान अचानक पूरा टीला धसक पड़ा और दोनांे उसके नीचे दबकर दफन हो गईं। प्रियंका का एक साल का बेटा और सीता की 2 वर्ष की बेटी है। इस कारण उनकी अकाल मौत से पूरे परिवार की हालत मार्मिक हो गई है। घर में भारी कोहराम मचा रहा।

Leave a comment