उरई। कोंच कोतवाली क्षेत्र के ताहरपुर गांव में वृद्धा ने फांसी पर झूलकर आत्महत्या कर ली। वृद्धा किसान बताई गई है जो घटना के समय अपनी फसल देखने खेत पर गई थी।
उक्त ग्राम निवासी कैलाशी देवी (70वर्ष) भरेपूरे परिवार की मालकिन होने के बावजूद 40 बीघा परिवार की जमीन की पूरी किसानी अपनी देखरेख में कराती थी। इस बार उन्होंने पूरी खेती में तिली की फसल कराई थी। लेकिन खराब मौसम के कारण पहले जो फसल लहलहाती दिख रही थी वह बर्बादी पर पहुंच गई थी। जिससे कैलाशी देवी गमगीन थीं और मंगलवार को दोपहर खेत पर पहुंचने के बाद उनका सदमा और गहरा गया। शाम को उनका शव चरवाहों ने साहब सिंह के खेत पर पेड़ से लटका देखा। उनके गले में फांसी लगी हुई थी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।






Leave a comment