28orai01उरई। जजी परिसर में सुरक्षा का जायजा लेने के लिए बुधवार को सीओ सिटी के नेतृत्व में कोतवाली और डकोर थाने के फोर्स ने संदिग्धों की टोह लेने के लिए छानबीन की जिससे खलबली मची रही।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर जजी परिसर में सुरक्षा को लेकर चैकसी पर पूरा ध्यान देने के लिए सीओ सिटी डाॅ. जंगबहादुर सिंह के नेतृत्व में कवायद की गई। इसके तहत डाॅ. जंगबहादुर सिंह कोतवाली प्रभारी सुनील तिवारी और एसओ डकोर जाकिर हुसैन के साथ जजी परिसर में पहंुचे। उनके साथ महिला पुलिस भी थी।
पुलिस ने पूरे जजी परिसर में भ्रमण किया। इस दौरान संदिग्धों की टोकाटाकी भी की गई जिससे असामाजिक तत्व वहां से खिसक गये। उन्होंने खड़ी बाइकों को भी चैक किया। सीओ सिटी ने बाद में कहा कि यह ऐतिहाती कार्रवाई थी। जजी परिसर में किसी भी तरह की संभावित घटना की रोकथाम के लिए सुरक्षा का पुख्ता माहौल बनाने में औचक छानबीन की इस कवायद से काफी हद तक मदद मिलेगी।

Leave a comment