उरई। शराब के नशे में सिर्फ चडढी पहने एक युवक ने हाईटेंशन लाइन के खंभें पर चढ़कर शोले फिल्म जैसा तमाशा कर डाला। इस दौरान सैकड़ों लोग मौके पर मजा लेने के लिए जमा हो गये।
एट थाना क्षेत्र में भरसूड़ा मोड़ के पास बुक्के (27वर्ष) पुत्र लाखन सिंह शराब के नशे में हाईटेंशन खंभे पर चढ़ गया। वह खंभे से पुलिस यह जुल्म बंद करो कबूतरों की दारू फ्री करो का नारा लगा रहा था। लोगों ने देखा तो विद्युत केंद्र में फोन करके सप्लाई फौरन बंद कराई। खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान यह तमाशा देखने के लिए भारी भीड़ इकटठी हो गई थी। पुलिस के नीचे से ललकारने का उस पर कोई असर नही हो रहा था। जो लोग भी उसे उतारने के लिए पहले खंभे पर चढ़े उनको उसने लातें मारकर रुकने को मजबूर कर दिया। लगभग आधा घंटे तक जददोजहद चलती रही। बाद में बिजली विभाग के कर्मचारी नसैनी लगाकर खंभे के ऊपर पहुंचे और किसी तरह युवक को काबू में करके नीचे उतार पाये।






Leave a comment