उरई। नदीगांव क्षेत्र में पुलिस ने जुएं के एक फड़ पर दबिश दे दी। जिसमें तीन जुआरी दबोच लिए गये जबकि अन्य भाग निकले।
नदीगांव थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने जानकारी दी कि वे सलैया खुर्द में गश्त पर निकले थे। जहां उन्हें मुखबिर ने एक जगह जुएं का बड़ा फड़ सजा होने की जानकारी दी। उनके पहुंचते ही वहां भगदड़ मच गई। तीन लोग उनकी पकड़ में आ गये। जिनमें बृजेंद्र सिंह, कोमल सिंह व राजा भइया शामिल हैं। फड़ से 18500 रुपये की नगदी जब्त की गई। तीनों आरोपितों को गैंबलिंग एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।






Leave a comment