उरई। ठड़ेश्वरी मंदिर परिसर में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक मोर्चा की बैठक हुई। जिसमें गणित और विज्ञान विषय के शिक्षकों की भर्ती का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में 30 सितंबर को शिक्षक उन्नयन गोष्ठी आयोजित करने का फैसला लिया गया।
कार्यक्रम संयोजक आफताब आलम ने बताया कि गोष्ठी स्टेशन रोड स्थित सिटी सेंटर में प्रातः 10 बजे से आयोजित होगी। जिसमें जनपद के सभी नवनियुक्त गणित, विज्ञान शिक्षक आमंत्रित किये गये हैं।
बैठक में आफताब आलम के अलावा प्रवीण महान, आशीष तिवारी, नेपाल यादव, योगेंद्र यादव, त्रिभुवन, आशीष साहू, आशीष सोनी, मनीष पटेल, जितेंद्र यादव, आदिल, राजकुमार, अमित गौतम, आशीष पाल, लोकेश पाल आदि शिक्षक शामिल रहे।






Leave a comment