0 पाक सरकार का पुतला फंूककर छात्र/छात्राओं ने किया रोड शो
कोंच-उरई। कोंच कस्बे के मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के बाहर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फंूका साथ पाकिस्तान को भारत की ताकत का अहसास कराया साथ ही पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से झुलस रहे देश के करारा जबाब देने की माॅग की वही दूसरी ओर शहीदो को श्रद्धांजलि दी गई साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाये गये वही छात्र नेता ऋषि झाॅ ने कहा है कि वीर सपूतो को शहादत बेकार नहीं जाने दी जायेगी। वही छात्र नेता पारसमणि अग्रवाल ने कहा है कि केन्द्र सरकार से पाकिस्तान को भारत की ताकत का एहसास कराते हुये ठोस कार्यवाही की माॅग की। छात्र नेता ऋषि झाॅ की अगुवाई में रोड शो किया गया साथ ही विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने मुर्दाबाद के नारे के साथ पुतला दहन किया। इस दौरान मौजूद रहे छात्र नेता ऋषि झाॅ पारसमणि अग्रवाल सिमरन अख्तर वर्षा पटेल विनीता देवी मालती साहू प्रभा देवी रिचा देवी अंजू पटेल अंकिता सोनी मेघा पटेल वर्षा पटेल सिमारिया मिथलेश कुमारी के अलावा कई दर्जनो छात्र/छात्रायें मौजूद रही।






Leave a comment