28orai03 28orai04उरई। जालौन रोड पर सात मील के पास यात्रियों से भरी बस से सामने से आ रहा ट्रक टकरा गया जिससे बस में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि दोनों ही वाहनों की स्पीड धीमी थी। जिसके कारण कोई बड़ा हादसा नही हुआ।
सात मील के पास जालौन की ओर से आ रही प्राइवेट बस में सामने से आ रहा ट्रक टकरा गया। खराब सड़क के कारण दोनों ही वाहन स्लो स्पीड में चल रहे थे जिससे कोई गंभीर हादसा नही हुआ। हालांकि जैसे ही टक्कर होने लगी आगे बैठे यात्रियों में डर के मारे चीख-पुकार मच गई।
हादसे के बाद बस और ट्रक के ड्राइवर फुर्ती से अपने-अपने वाहनों से कूंदकर भाग निकले। दोनों वाहनों के खड़े हो जाने से रास्ता जाम हो गया। जिसके कारण काफी देर तक यातायात बाधित रहा। सवारियों को दूसरे वाहनों की तलाश गंतव्य तक पहुंचने के लिए करनी पड़ी।

Leave a comment