cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक समिति के जिलाध्यक्ष कालीदास तिवारी विनौरा वैद्य ने बताया कि 22 सितंबर से लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में प्रेरकों का आंदोलन चल रहा है। 1 से 5 अक्टूबर तक जिले के प्रेरक इसमें शामिल होंगे। इसके लिए उन्होंने सभी प्रेरक साथियों से 1 अक्टूबर को दोपहर बाद 2 बजे तक स्टेशन पर पहुंचने की अपील की। इस सिलसिले में बैठक हुई जिसमें कालीदास तिवारी के साथ अनिल कुमार, मुलायम सिंह निरंजन, जसवंत सिंह, सौरव द्विवेदी, सुनील कुमार, अर्चना, ज्योति पाल, भानु प्रकाश आदि उपस्थित थे।

Leave a comment