0 पचीपुरी न्याय पंचायत में शासन की योजनायें परखीं एसडीएम ने
konch5 konch6कोंच-उरई। गांवों में जन चैपालों में हालांकि शासन के निर्देश पर अधिकारी सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की हकीकत परखने के लिये जा रहे हैं लेकिन वहां जनता किस कदर समस्याओं से ग्रसित है, यह अधिकारियों के सामने आया। ज्यादातर गांवों में बिजली के जर्जर तारों की बजह से आये दिन घटने बाली घटनाओं का हवाला देते हुये इस पर खास ध्यान देने की मांग की गई। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि नीचे लटकते तारों की बजह से उन्हें खेतों में काम करना भी मुश्किल हो रहा है। एसडीएम ने भी कहा कि इस दिशा में एक पत्र बिजली विभाग को लिख कर इन तारों का रखरखाव सही करने के लिये कहा जायेगा।
सशक्त गांव विकसित प्रदेश अभियान के तहत एसडीएम मोईनुल इस्लाम व तहसीलदार भूपाल सिंह ने कोंच ब्लॉक के गांवों का रुख किया, यहां पचीपुरी न्याय पंचायत के आधा दर्जन गांवों में जन चैपालें लगाईं और शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जनता को बताया। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीणों से समस्याओं के बारे में पूछा तो लगभग सभी गांवों में मिलीजुली समस्यायें आईं। अधिकारियों ने पचीपुरी, कुदरा बुजुर्ग, कुदारी, भड़ारी, गेंदोली, असूपुरा गांवों में जन चैपालों का आयोजन किया। एसडीएम ने स्वरोजगार योजना के तहत अपने व्यवसाय खुद खड़े करने के लिये युवाओं को प्रेरित करते हुये कहा कि सरकार इस दिशा में आर्थिक मदद भी मुहैया करा रही है जिसका लाभ युवाओं को लेना चाहिये। तहसीलदार ने मतदाता सूचियों के जारी पुनरीक्षण में सहयोग करते हुये नव वयस्क मतदाताओं के नाम शामिल कराने की बात कही, साथ ही बीएलओ को इपिक और जेंडर रेशियो पर खास ध्यान देने के लिये आगाह किया। इस दौरान जेई विद्युत संजय, आपूर्ति निरीक्षक रामस्वरूप, एई जल निगम आलोककुमार, एडीओ धरनीधर यादव, एडीओ समाज कल्याण वीके निरंजन, सचिव राकेश तिवारी, प्रधान कुदरा किशोरसिंह, प्रधान पचीपुरी भावना अग्निहोत्री, कोटेदार कमलेश गुप्ता, सचिव अमरसिंह, लेखपाल पीयूष वर्मा, अशोक अग्निहोत्री, प्रधान कुदारी वीरेन्द्रसिंह, लेखपाल शिवमसिंह, प्रधान भड़ारी मूर्तिदेवी, कोटेदार राकेशकुमार, भानुप्रताप आदि मौजूद रहे।
मंदिर की जमीन से हटवाया अबैध कब्जा
konch4जन चैपालें लगाने गांवों में पहुंचे अधिकारियों ने ग्राम कुदरा बुजुर्ग में मंदिर की जमीन पर तीन सालों से किये गये अबैध कब्जे को कड़ाई के साथ मौके पर खड़े होर हटवाया जिससे ग्रामीणों में प्रसन्नता है। चैपाल के दौरान ग्रामीणों ने एसडीएम मुईनुल इस्लाम व तहसीलदार भूपालसिंह के समक्ष शिकायत की कि माताप्रसाद जाटव काफी फितरती किस्म का व्यक्ति है और नृसिंह मंदिर की जमीन में फैंसिंग करके अपना निस्तार काता है, जब ग्रामीणों ने उसका विरोध किया तो झगड़े पर आमादा हो जाता है। अधिकारियों ने मौके पर जाकर देखा और शिकायत सही पाये जाने पर कब्जा मिसमार करके मंदिर के पक्ष में फैसला कर दिया।

Leave a comment