उरई- माधौगढ़ में पोलिटेकनिक के सामने बाइक से जा रहा किशोर ट्रैक्टर में लगे आरे की चपेट में आ गया जिससे उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई .इसी बीच ट्रैक्टर चालक भाग निकला .

मृतक पचोखरा का रहने वाला रवीन्द्र बताया गया है .पुलिस घटना की जानकारी पा कर मौके पर पहुँची .घटनास्थल पर काफी खून फैल गया था .एस ओ मनो ज यादव ने बताया कि ट्रैक्टर चालक का पता नहीं चल पाया है.छानबीन की जा रही है .

Leave a comment