उरई। आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में मण्डलीय प्रतियोगिताआंे का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों के प्रदर्शन पर उपस्थित अतिथि भाव विभोर हुए बिना नहीं रह सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डाॅ0 शालिग राम शास्त्री और मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झांसी मण्डल में संस्कृत पाठशालाओं के सहायक निरीक्षक रवीन्द्र कुमार त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत् शुभारम्भ किया।sm2

संभाषण प्रतियोगिता में अंकित शुक्ला प्रथम, मोहित मिश्रा द्वितीय और अंकित दीक्षित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि गीत प्रतियोगिता में आरुष प्रथम, कृष्ण गोपाल अग्निहोत्री व ऋतिक बाजपेयी संयुक्त रूप से द्वितीय और वंश अड़जरिया और आशीष पटैरिया संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। श्लोक अंन्त्याक्षरी प्रतियोगिता में प्रशान्त तिवारी प्रथम, विपुल पाण्डेय व रवि शुक्ला द्वितीय व अनिरुद्ध शुक्ला व तरुण गौतम तृतीय स्थान पर अलंकृत किए गए। निर्णायक मण्डल में राम बालक व्यास, नारायण दास अवस्थी, श्याम बाबू द्विवेदी, अजीत मिश्रा व राम लखन पाठक शामिल थे।
प्रबंधक विनोद चतुर्वेदी सहित सभी उपस्थित गणमान्यों ने छात्रों की मेधा का उत्साहवर्द्धन किया। गणमान्य प्राचार्य डा0 जय प्रसाद चतुर्वेदी की भी सराहना किए बिना नहीं रहे। उन्होंने कहा कि प्राचार्य अगर इतनी निष्ठा व लगन से कार्य न करते तो स्थानीय संस्कृत महाविद्यालय को पूरे प्रदेश में इतना गौरव गरिमा पूर्ण स्थान न मिलता।

?????????????
इस अवसर पर राम बालक व्यास, श्याम बाबू पाण्डेय, आदित्य मिश्रा, कृष्णानन्द बुधौलिया, देवकी नन्दन बुधौलिया, गणेश दत्त गिरी आदि ने भी अपने उद्गार प्रगट किए। झांसी जनपद के विक्रम संस्कृत उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों और ललितपुर जनपद के श्री दिगम्बर जैन संस्कृत उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय दादूमल की छात्राओं ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। विजयी प्रतिभागियों कोेेेेेे प्रमाणपत्र व पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। गांधी महाविद्यालय की प्राचार्या अलका नायक, रमाकान्त पाण्डेय, राम नारायण द्विवेदी आदि की भी विशिष्ट उपस्थिति उल्लेखनीय रही। संचालन हरिओम चतुर्वेदी ने किया।

Leave a comment