उरई। सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि सभी जूनियर स्कूलों को अनुदान सूची में लेने की मांग को लेकर 21 सितंबर से लखनऊ में संघ के प्रदेशीय पदाधिकारियों का आमरण अनशन चल रहा है। संघर्ष समिति के संयोजक मेहकर सिंह को पुलिस द्वारा जबरन अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद उरई के साथियों वासुदेव निरंजन और मंगल सिंह ने लखनऊ पहुंचकर मोर्चा संभाला और उनका अनशन अभी तक जारी है। इस बीच 26 सितंबर को संघ के जिलाध्यक्ष आशाराम पाल और कोषाध्यक्ष बृजेश पाठक के नेतृत्व में 25 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में अनशनकारियों की हौसलाफजाई के लिए जा चुका है। उन्हांने कहा कि मांगें पूरी न होने तक सीनियर बेसिक शिक्षक संघ आंदोलन से मुंह नही मोड़ेगा।







Leave a comment