उरई। शहीदे आजम भगत सिंह की जयन्ती को बुण्देलखण्ड यूथ फ्रण्ट गरम दल और छात्र नौजवान संघ ने संयुक्त रूप से सोशलिस्ट डे के रूप में मनाया। इस उपलक्ष्य में बुधवार को भगत सिंह पार्क में गोष्ठी आयोजित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत में बुजुर्ग कम्युनिष्ट नेता का0 कैलाश पाठक ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इंकलाब जिन्दाबाद के नारे के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी। गरम दल के संस्थापक अतुल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि भगत सिंह ने जिस वैज्ञानिक समाजवाद की बात की थी। उसकी प्रासंगिकता अभी भी बरकरार है क्योंकि इस रास्ते पर चलकर ही देश में आम आदमी के शोषण उत्पीड़न को समाप्त किया जा सकता है। गोष्ठी का संचालन बृजेश राव ने किया।
इस दौरान धीरेन्द्र अग्रवाल, लाल दीवान याज्ञिक, डालचन्द्र वर्मा, हर नारायण राजपूत, भगत सिंह, मनीष आनन्द चतुर्वेदी, प्रताप सिंह, राम नाथ वर्मा, जितेन्द्र भार्गव, राज कुमार, प्रदीप पाल, श्याम करन निरंजन, विनय दिवाकर आदि ने गरम दल कोेेेे पुनः सशक्त बनाने के लिए कार्ययोजना बनाने पर चर्चा की। कार्यक्रम के अन्त में गरम दल के दिवंगत संस्थापक अध्यक्ष अशोक महान को मौन रहकर एक मिनट की सामूहिक श्रद्धांजलि दी गई।







Leave a comment