उरई। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ से जुड़े सभी चैबीस घटक संघों के जूनियर इंजीनियरों की सभा अनिश्चितकालीन हड़ताल के तीसरे दिन भी लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड परिसर में हुई जिसकी अध्यक्षता महासंघ अध्यक्ष आरसी पस्तोर ने की।
मंडल सचिव सतीश वर्मा ने कहा कि 4800 रुपये ग्रेड पे तय करने, तीन पदोन्नतियां व भ्रमण के लिए 30 लीटर पेट्रोल की व्यवस्था की हमारी मांगें पूरी तरह जायज हैं। सरकार की हठधर्मी है कि वह इन्हें न मानकर टालमटोल कर रही है। संघर्ष समिति के संचालक प्रशांत सक्सेना ने कहा कि सरकार हमारे धैर्य का इंम्तिहान ले रही है। लेकिन मांगे पूरी न होने तक हम अपने कदम वापस नही खींचेगे। आरके द्विवेदी, वीरसिंह, पीके कश्यप, अशोक कुमार सचान आदि ने भी विचार प्रकट किये।
विशाल सिंह कुशवाहा, विष्णदत्त, हिमांशु शेखर, सुमित नारायण, शिवम त्रिपाठी, संजय कुमार, एमपी पस्तोर, एसके त्रिपाठी, सौरव जाटव, अतुल पाल, शिरोमणि राजपूत, प्रेमशंकर, राहुल आदि भी सभा में मौजूद रहे।







Leave a comment