cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। अधिवक्ता मोहम्मद रहूप अंसारी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गत् 24 सितंबर को फकीर चंद पेट्रोल पंप के पास प्लाट पर कब्जा करने को लेकर उनके भाई अब्दुल रब व नवाज शरीफ पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की है।
उन्होंने जिलाधिकारी को ध्यान दिलाया कि इस मामले में उनके भाई को जिंदा न छोड़ने की कोशिश की गई थी। दिन दहाड़े की गई इस दबंगी का मुकदमा कोतवाली में 25 सितंबर को जददोजहद के बाद डकैती की धारा में दर्ज तो हो गया लेकिन इसमें नामजद आरोपी प्रभावशाली हैं जिसके कारण कोतवाली पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नही कर रही। जबकि वे लोग अभी भी उनके परिवार को धमकियां पहुंचा रहे हैं।
मोहम्मद रहूप ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई कि उनकी एफआईआर में नामजद सभी आरोपी गिरफ्तार कराये जायें और उनकी जानमाल की सुरक्षा की जाये जिससे विधि व्यवस्था बहाल रह सके।

Leave a comment