उरई। आगामी 9 अक्टूबर को गायकी के क्षेत्र में बंुदेलखंड की प्रतिभाओं को तलाशने के लिए एक बड़ा जलसा आयोजित होने जा रहा है तांकि हाशिए पर पड़े इस अंचल के होनहारों को भी राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय फलक तक अपनी चमक बिखेरने का अवसर दिलाया जा सके।
गीत-संगीत के लिए अपना जीवन लगा देने वाले सेवा निवृत्त बैंक अधिकारी हेम प्रधान ने जीवन तरंग म्यूजिकल एकेडेमी के नाम से एक संस्था पहले से बना रखी है। उनकी संस्था देश के जानेमाने संगम कला ग्रुप के सहयोग से टेलेंट हंट के नाम से 9 अक्टूबर को दिन में शिवानी गार्डन में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर संवर्ग में नई प्रतिभाओं के लिए आॅडीशन कार्यक्रम करेगी।
इसमें संगम कलाग्रुप के जानिब से जसविंदर नरूला, सोनू निगम, सुनिधि चैहान, श्रेया घोषाल, आकृति कक्कड़ जैसे चोटी के गायक आॅडीशन लेने आयेगे। जिन प्रतिभाओं को इसमें चयनित किया जायेगा उनका आॅडीशन 25 अक्टूबर को फिर कानपुर मे होगा। इसके बाद फाइनल आॅडीशन इनमें से चुने गायकों का नई दिल्ली में कराया जायेगा।






Leave a comment