उरई। नदीगांव क्षेत्र में 27 सितम्बर से लापता एक पोस्टमास्टर का अभी तक पता नहीं चल पाया है इस बीच उसने बीती रात सुबह लगभग चार बजे अपने घरवालों कोेेेेेे मोबाइल से काल करके बताया कि उसे हाथ पैर बांध कर किसी जगह कैद रखा गया है। इसके बाद वह कुछ और नहीं बता पाया जिससे मामला संगीन माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि लापता युवक की सरगर्मी से तलाश की जा रही हैं उम्मीद है कि जल्द ही वह सकुशल घर पहुुंच जाएगा।
नदीगांव थाना क्षेत्र के बसीठ का निवासी 27 वर्षीय सुनील दत्त उर्फ सोनू घिलोर पोस्ट आफिस में तैनात है। उसके पिता मुन्ना लाल ने 28 सितम्बर को नदीगांव थाने में पहुंचकर सूचना लिखाई कि उसका बेटा सुनील कल सुबह आठ बजे घर से ग्राम गनेशपुरा होते हुए अपने क्षेत्र में डाक बांटने निकला था। जो आज तक वापस नहीं आया है। उसका मोबाइल भी स्विच आफ है। यह सूचना दर्ज कर उप निरीक्षक अरविन्द कुमार द्विवेदी को इसकी जांच सौंप दी गई। लेकिन उन्हें अभी तक सुनील के बारे में कोई क्लू नहीं मिल पाया है।
इस बीच सुनील ने अपने मोबाइल नम्बर 9532796908 से 28 सितम्बर को सुबह चार बजे घर फोन किया। वह काफी घबराया हुआ था। उसने घरवालों को बताया कि उसको हाथ पैर बांधकर एक जगह कैद रखा गया है। इसके आगे वह और जानकारी मोबाइल बन्द हो जाने के कारण नहीं दे पाया।
नदीगांव क्षेत्र मध्य प्रदेश की सीमा से लगा हुआ है जहां अपहरण कर फिरौती बसूली करने वाले दस्यु गिरोहों का विचरण होता रहा है। अभी भी इलाका दुर्गम होने के कारण दस्युओं के नए रक्तबीज पनपने के अंदेसे यहां सिर उठाए रहते है। इसलिए सुनील का सुराग न मिलने से पूरा परिवार बेहद परेशान है। हालांकि सुुनील की ओर से भी इस मामले में कम संदिग्ध स्थिति नहीं है। उसके गायब होने के समय मोबाइल बन्द हो जाने का अर्थ है कि उसे बंधक बनाने बालों ने मोबाइल छीन लिया होगा, फिर 28 तारीख को अपना मोबाइल उसके हाथ में कैसे आ गया। पुलिस सभी पहलुओं पर गौर कर रही है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार का कहना है कि पूरी सरगर्मी से उसका पता लगाने के लिए सुरागरशी की जा रही है। उम्मीद है कि एक दो दिन में कामयाबी मिल जाएगी।

 

Leave a comment