cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। पूर्व सैनिक आश्रित कल्याण समिति की जनपदीय इकाई के अध्यक्ष सीपी तिवारी ने कहा कि वन पेंशन वन रेंक की मांग को लेकर राष्ट्रीय संघर्ष समिति द्वारा चालाये गये लंबे आंदोलन के कारण इसकी घोषणा तो कर दी गई लेकिन इसे पूरी तरह लागू नही किया जा रहा। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के दिन से राष्ट्रीय संघर्ष समिति नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर फिर इसके लिए संघर्ष छेड़नी की शुरूआत करेगी।
उन्होंने कहा कि जनपद के पूर्व सैनिक 2 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचने के लिए 1 अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में जनपद के पूर्व सैनिकों की तादाद इतनी अधिक हो कि सारे देश में जनपद का नाम छा जाये।

Leave a comment