0 विभिन्न संस्थाओं में हुये ध्वजारोहण
कोंच-उरई। अहिंसा परमोधर्मा और रामराज्य की पवित्र परिकल्पना को साकार रूप में परणित होता देखने की लालसा रखने बाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं सादा जीवन उच्च विचार का नारा देने बाले पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर आज विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और सरकारी-गैरसरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित किये गये और दोनों महापुरूषों के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये उनके कृत कार्यों को याद किया गया।
तहसील कार्यालय पर एसडीएम मुईनुल इस्लाम ने ध्वजारोहण किया, गारद के जवानों ने ध्वज को सलामी दी। सभागार में आयोजित संगोष्ठी के दौरान एसडीएम इस्लाम व तहसीलदार भूपाल सिंह ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के समूचे जीवन को प्रेरणास्पद बताते हुये उन्हें आत्मसात् करने की आवश्यकता जताई। कोतवाली भवन पर सीओ एके शुक्ल ने ध्वज फहराया, उन्होंने जवानों को अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहने का संकल्प दिलाने के साथ जीवन में स्वच्छता अपनाने पर बल दिया। इस मौके पर कोतवाल मनवीर सिंह, एसएसआई अजयकुमार सिंह, दरोगा रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी, संजीव यादव, उदयपाल सिंह, विनोद त्रिपाठी, विक्रम सिंहआदि मौजूद रहे। नगर पालिका कार्यालय में चेयरपर्सन विनीता सीरौठिया ने तिरंगा फहराया, चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, सभासद राघवेन्द्र तिवारी, महावीर यादव, संजय सोनी, अनुराग गुप्ता, फहीम, चुन्नी बेगम, बादामसिंह कुशवाहा, नरेन्द्र मयंक, श्यामदास ककइया, पालिका कर्मी चंद्रप्रकाश गुप्ता, विजय अवस्थी, पुरूषोत्तम गौतम, सेनेट्री इंसपेक्टर अभयसिंह, राधे तिवारी आदि मौजूद रहे। मथुरा प्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भी गांधीजी और शास्त्री जी की जयंती पर झंडारोहण किया गया। प्राचार्य डॉ. टीआर निरंजन, प्रो. जयशंकर तिवारी, राघवेन्द्रसिंह, डॉ. विजयविक्रम सिंह, हरिश्चंद्र तिवारी, भूपेन्द्रसिंह, मनोज तिवारी, हरीमोहन पाल, डॉ. स्वराज्यमणि अग्रवाल, नरेश द्विवेदी, ब्रजेन्द्र मिश्रा, सुनीलकुमार, अभिषेक रिछारिया, पर्वतसिंह, राजेशकुमार, राकेशकुमार, जितेन्द्रकुमार आदि शामिल रहे। सेठ बद्रीप्रसाद स्मृति महाविद्यालय में भी ध्वजारोहण के बाद अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गये, एबेनेजर पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सहकारी क्रय विक्रय समिति, एलएसएस जुझारपुरा में भी झंडा फहराया व कार्यक्रम आयोजित किये गये।
खादी वस्त्र नहीं विचार है-एडीएम
गांधी जयंती के अवसर पर बुंदेलखंड ग्रामोद्योग संस्थान उत्पादन केन्द्र के तत्वाधान में यहां औद्यौगिक आस्थान में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें खादी अपनाने पर बल देते हुये वक्ताओं ने इसे स्वदेशी अपनाने का सबसे उम्दा मंत्र बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम जालौन राकेशकुमार सिंह ने कहा कि खादी का महत्व इसी बात से समझा जा सकता है कि स्वाधीनता आंदोलन में खादी अंग्रेजों के खिलाफ एक अहिंसक हथियार के तौर पर कारगर रही। उन्होंने कहा कि खादी वस्तुतरू केवल वस्त्र नहीं है बल्कि एक विचार है जो हर भारतीय को गर्वानुभूति कराता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता शालिगराम निरंजन ने की एवं संचालन संजय सिंघाल ने किया। बतौर बिशिष्ट अतिथि विज्ञान विशारद सीरौठिया, प्रोफेसर वीरेन्द्रसिंह, कढोरेलाल यादव, प्रभूदयाल गौतम, रामदास धनौरा आदि ने भी विचार व्यक्त किये। आयोजक रमेशचंद्र पटेल ने आभार जताया। इस दौरान केके शर्मा, रामशंकर छानी, रामप्रकाश पडरी, विजयकृष्ण त्रिवेदी, अजित रिछारिया, मोहन झा, मन्नू पेंटर, राकेश सचान, अजीज अहमद, भवानीशंकर झा आदि मौजूद रहे।
फोटो-कोंच9-चरखे पर सूत कातते एडीएम राकेशकुमार सिंह






Leave a comment