cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngमाधौगढ़-उरई। घनी आबादी के बीच खतरनाक आतिशबाजी का गोदाम लोगों की नींद उड़ाने का कारण बन गया है। लेकिन जब दहशतजदा बांशिदे थाने में शिकायत करने गये तो पुलिस ने उन्ही को दुत्कार कर भगा दिया।
सिहारी चैराहे पर मुख्य बस्ती में पिछले एक पखवारे से दशहरा दीपावली पर बिक्री की जाने वाली आतिशबाजी का भंडारण हो रहा है। आतिशबाजी की वजह से कई बार जनहानि हो चुकी है जिसे देखते हुए आतिशबाजी का गोदाम घनी बस्ती में बनाने पर रोक है। लेकिन यहां के आतिशबाजी विके्रताओं को इसकी कोई परवाह नही है।
हाल ही में रात में जब इस गोदाम पर लोगों ने गाड़ी अनलोड करते देखी तो उन्होंने पूंछतांछ की। बताया गया कि त्यौहार में बिक्री के लिए आतिशबाजी भरी जा रही है। यह भी साफ नही है कि आतिशबाजी अनलोड हो रही है या कुछ और। अगर आतिशबाजी का भी भंडारण हो रहा है तो लोगों के लिए यह फिक्र की बात है। इसीलिए लोग गुहार करने थाने गये थे लेकिन पुलिस के दर से उन्हें बेआबरू होकर लौटना पड़ा।

Leave a comment