02orai10उरई। नवयुवा सेवा समिति ने गांधी, शास्त्री जयंती के पूर्व संध्या पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों का सम्मान समारोह आयोजित किया।
सम्मानित होने वालों में महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी, ब्लड कमांडों इं. राजीव गोयल, सुप्रसिद्ध गायक मिर्जा साबिर बेग, युवा चित्रकार रोहित विनायक, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष मुजीब चच्चा, नेत्र चिकित्सक डाॅ. आरपी सिंह, अशोक सक्सेना, महेंद्र निगम, ममता स्वर्णकार, इं. लालसिंह राजपूत, रामसिंह राजपूत, राज्यपाल से पुरस्कृत दिवंगत प्रधानाचार्य स्व. सुरेंद्र प्रसाद कुलश्रेष्ठ की पत्नी रेखा कुलश्रेष्ठ, योगेश्वरी प्रसाद अलि, डाॅ. राजेंद्र प्रसाद यादव, बैडमिंटन के अपने जमाने के दिग्गज खिलाड़ी राजाराम सिंह गुडडूजी, शाकिर शामिल हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह निरंजन, विशिष्ट अतिथि विकास बाबा उपस्थित थे। जबकि अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शिरोमणि ने की। कार्यक्रम संयोजक शिवेंद्र श्रीवास्तव, स्वतंत्र श्रीवास्तव, नागेंद्र कुलश्रेष्ठ, महेंद्र राजपूत आदि ने व्यवस्था का संयोजन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a comment