0 चारों भाई दूल्हा बन हाथी पर सवार हो गये जनकपुर
0 तमाम देवी देवता भी बने बाराती, अट्टालिकाओं से महिलाओं ने की पुष्प बर्षा
कोंच-उरई। बीती रात्रि राम बारात का भव्य आयोजन किया गया। बैंड बाजों के साथ रामलीला भवन से उठी बारात नगर के मुख्य राजमार्ग से होती हुई आजादनगर स्थित जनकपुर पहुंची जहां बारातियों की खूब आव भगत हुई। इससे पूर्व रामभवन पर चारों भाइयों की आरती उतारी गई, रामलीला संचालन करने बाली मातृ संस्था श्री धर्मादा रक्षिणी सभा के अध्यक्ष केशव बबेले, मंत्री राकेश अग्रवाल, रामलीला समिति के अध्यक्ष सुधीर सोनी, मंत्री सीताशरण पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों तथा कोंच में रामलीला के अधिष्ठाता मन्नूलाल गौड़ के वंशज अतुल चतुर्वेदी, गुरु बशिष्ठ सुशील दूरवार मिरकू महाराज ने भगवान की आरती उतारी। बारात में डीजे और बाजों की धुनों पर युवा खूब थिरके, शोभायात्रा मार्ग में अट्टालिकाओं पर लगी महिलाओं की कतारें भगवान के चारों स्वरूपों की एक झलक पाने को आतुर रहीं और जैसे ही उनके घरों के आगे से बारात गुजरती, महिलायें भगवान के सजीव श्रीविग्रहों पर पुष्प और अक्षत बर्षा करती देखी गईं।
रामलीला के जारी 164वें महोत्सव में बीती रात्रि ठीक नौ बजे मानिक चैक स्थित रामलीला भवन पर सर्व प्रथम गजानन की आरती सीनरी विभाग के पवन अग्रवाल द्वारा की गई, तत्पश्चात् पं. अतुलकुमार चतुर्वेदी ने चारों श्रीविग्रहों राम, लक्ष्मण, भरत और रिपुदमन को हाथी पर सवार कराया। इसके बाद शुरू हुई बारात जिसमें सबसे आगे भगवान गणेश, लक्ष्मी-बिष्णु, राधा-कृष्ण, शंकर, कार्तिकेय सहित तमाम देवी-देवताओं की झांकियां चल रही थीं। बैंड बाजों और डीजे की धुनों पर युवाओं के पैर थिरक रहे थे। सबसे पीछे कुंञ्जरारूढ चारों भाइयों की मनोहर झांकी शोभायमान थी, पं. अतुल चतुर्वेदी उन्हें चंवर डुला रहे थे और समय समय पर उनकी नजर भी उतार रहे थे। उनके आगे दर्जन भर झालरों की समवेत् ध्वनि वातावरण को आध्यात्मिक बना रही थी। पुरानी पसरट, वर्तन बाजार, होकर बारात चंदकुआ पहुंची। रास्ते में पडने बाले घरों की अटारियों पर महिलाओं के हजूम भगवान के सजीव श्रीविग्रहों का दर्शन करने के लिये जुटे थे और जब शोभायात्रा वहां से गुजरती तो महिलायें उन पर पुष्प और अक्षत बर्षा करती दिखीं। द्वारे द्वारे भगवान का तिलक किया गया और आरती उतारी गई। चंदकुआ से मुख्य राजमार्ग होकर बारात स्टेट बैंक, सेंवढा कुआ, सरांय, बजरिया पावर हाउस होकर आजाद नगर स्थित जनकपुर पहुंची जहां निहाल चैपड़ा और उनके परिजनों तथा मुहल्लेवासियों ने बारात की अगवानी कर उसकी आव भगत की। जनाती पक्ष की महिलाओं ने विवाहोचित नेग किये और गारियां भी खूब गवीं। बारात में रामलीला संचालन करने बाली मातृ संस्था श्रीधर्मादा समिति के अध्यक्ष केशव बबेले, मंत्री राकेशकुमार अग्रवाल, रामलीला समिति के अध्यक्ष सुधीर सोनी, मंत्री सीताशरण पटेल, संजय सोनी, राममोहन रिछारिया, कोषाध्यक्ष नवनीत गुप्ता, अभिनय विभाग के अध्यक्ष रमेश तिवारी, मंत्री नरोत्तम स्वर्णकार, जयप्रकाश मुखिया, दीपू अग्रवाल, राजू मिश्रा, कैलाश नगाइच, बसंत अग्रवाल, अनिल खरे, सुमित झा, ऋषि झा, दीपक मिश्रा सहित हजारों लोग शामिल रहे।
कोंच रामलीला में आज-
गंगापार मेला और दशरथ प्राणत्याग लीला
कोंच के रामलीला महोत्सव के क्रम में कल 3 अक्टूवर को गंगापार मेला और दशरथ प्राणत्याग लीला का आयोजन किया जायेगा। अभिनय विभाग के मंत्री नरोत्तम स्वर्णकार ने बताया है कि दोपहर तीन बजे सागर तालाब पर गंगापार मेले में वनवासी राम अपनी भार्या सीता और अनुज लक्ष्मण सहित नौका से गंगापार उतरेंगे। कोंच की देश विख्यात रामलीला का यह पहला मैदानी आयाम है। उन्होंने बताया है कि रात्रि में ठीक 8 बजे से रामलीला रंगमंच पर दशरथ प्राणत्याग लीला का मंचन भी किया जायेगा।
फोटो-कोंच7-(प्रतीक चित्र)






Leave a comment