उरई। आर्मी भर्ती में नाकाम रहकर लौटे युवक ने मायूसी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
कुठौंद थानातंर्गत मुरलीपुर निवासी मंगल सिंह केवट का पुत्र अभिनेंद्र उर्फ बउआ (24वर्ष) आर्मी में भर्ती होने गया था। लेकिन उसे सफलता नही मिली। इससे वह निराशा में बुरी तरह कुंठित रह रहा था। घरवालों को इसका अंदाजा नही हो सका। सोमवार की शाम वह अहमदाबाद के लिए जाने की कहकर घर से निकला लेकिन वह जंगल में पहुंच गया जहां उसने एक पेड़ पर लटककर फांसी लगा ली। सुबह चरवाहों ने उसका शव लटका होने की सूचना दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।







Leave a comment