, उरई के शिक्षकों को महाविद्यालय प्रबंधन एवं प्रशासन की तानाशाही के चलते शिक्षक संघ की बैठक को सड़क पर करना पड़ा. प्रदेश स्तर पर विश्वविद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन शिक्षकों के हितार्थ कार्यरत संस्था फुफुक्टा की तरफ से पांच अक्टूबर को सामूहिक अवकाश पर रहने और विश्वविद्यालय पर धरना देने का आव्हान समस्त महाविद्यालयीन शिक्षक संघों से किया गया है. इसी के चलते दयानंद वैदिक महाविद्यालय के शिक्षक संघ द्वारा सामूहिक अवकाश प्रदान किये जाने सम्बन्धी प्रार्थना-पत्र प्राचार्य को दिया गया. बिना शिक्षक संघ की बैठक किये ऐसे किसी अवकाश को प्रदान न किये जाने की बात कहकर प्राचार्य ने प्रार्थना-पत्र अस्वीकार कर दिया.

इसके साथ-साथ प्राचार्य द्वारा प्रबंधतंत्र के आदेश का हवाला देते हुए शिक्षक संघ पदाधिकारियों को महाविद्यालय परिसर में शिक्षक संघ की बैठक करने से भी रोका गया. ऐसी स्थिति का और तानाशाही रवैये का विरोध करते हुए शिक्षक संघ द्वारा महाविद्यालय के सामने सड़क पर ही बैठक आयोजित की गई. इसमें कल होने वाले सामूहिक अवकाश एवं धरने में शामिल होने सम्बन्धी प्रस्ताव को पारित कर सभी शिक्षकों से कल के धरने में सम्मिलित होने की अपील की गई.







Leave a comment