बागपत —रालोद की किसान मजदूर स्वाभिमान रैली में शिरकत करने मंगलवार को बागपत पहुंचे जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रैली को संबोधित करते हुए कहा लोग सपा, बसपा और भाजपा की बात कर रहे हैं. लेकिन यहां का नजारा देखकर साफ़ है कि लोग परिवर्तन चाहते हैं. उन्होंने कहा कि यूपी के लोग उनसे छुटकारा चाहते हैं जिनको उन्होंने मौका दिया.

भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, “बिहार चुनाव में भी भाजपा के जीत की हवा फैलाई गई थी, चुनाव नतीजों में बढ़त दिखाई गई थी. लेकिन जब नतीजे आए तो सबकी हवा निकल गई. यूपी में भी बिहार की तरह गच्चा खाएगी बीजेपी.”
नीतीश जी ने कहा कि यूपी ने अच्छे दिन के लालच में बीजेपी को 73 सांसद दिए, लेकिन उनके लिए प्रधानमंत्री ने कुछ भी नहीं किया. ढाई साल में अच्छे दिन नहीं आए. प्रधानमंत्री किसान बिमा योजना एक दिखावा है. अगर किसानों की मदद करनी है तो प्रीमियम राज्य सरकारों और किसानों से क्यों भरवाए जा रहे हैं
मुख्यमंत्री नितीश जी ने सपा सरकार पर भी हमला करते हुए कहा कि उन्हें प्रदेश में जनसभा करने से रोका गया. उन्होंने कहा कि लखनऊ में उन्हें 3 बजे तक गेस्ट हाउस में रखा गया उसके बाद इजाजत मिली.







Leave a comment