जालौन-उरई। पुरानी रंजिश को लेकर गांव के दबंग युवक द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़ित युवक ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहाव निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार की शाम अपने गांव जाने के लिए मां के साथ सहाव मोड़ पर बैठा था। तभी गांव का ही दबंग सूरजपाल सिंह, जो उससे पुरानी रंजिश मानता है, वहां आ गया और उसके साथ गाली, गलौज करने लगा। मना करने पर उसने उसके साथ मारपीट कर दी।







Leave a comment