cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। गांव के ही दबंग द्वारा गुंडा टेक्स मांगे जाने तथा न देने पर गाली, गलौज व मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा निवासी जगदीश सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके गांव का ही दबंग काजू राठौर आपराधिक कृत्यों में लिप्त रहता है। सोमवार की रात्रि वह अपने घर में बैठा था। तभी उक्त दबंग अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ लाठी, डंडों से लैस होकर उसके घर में घुस आया और गुंडा टेक्स के रूप में 500 रूपए की मांग करते हुए कहने लगा कि यदि गांव में रहना है तो गुंडा टेक्स देना होगा। नहीं तो उसे गांव से भगा दिया जाएगा। रूपए देने से मना करने पर उक्त तीनों ने मिलकर उसके साथ गाली, गलौज करते हुए लाठ, डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया।

Leave a comment