जालौन-उरई। तहसील दिवस में आई शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के अंदर कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा ही स्थिति में संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। यह निर्देश उपजिलाधिकारी ने तहसील दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए। इस दौरान आधा सैंकड़ा से अधिक फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराई।
तहसील दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव की अध्यक्षता में तहसील सभागार में किया गया। इस दौरान विकास खंड की 6, तहसील विभाग की 9, विद्युत विभाग की 3, पूर्ति विभाग की 7, नगर पालिका की 4 शिकायतों सहित आधा सैंकड़ा से अधिक फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराई। जिनमें मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं किया जा सका। तो वहीं, उपजिलाधिकारी ने इस दौरान उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि तहसील दिवस में आई शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के अंदर कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा ही स्थिति में संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर विद्युत उपखंड अधिकारी विकास सोनी, क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक मीरा गुप्ता, मंडी सचिव ऋषभ जैन, नगर पालिका जेई मुसाफिर सिंह यादव, बाल विकास परियोजनाधिकारी विमलेश आर्या, पुलिस विभाग से एसएसआई राजेंद्र सिंह यादव, आदि उपस्थित रहीं।
अनुपस्थित अधिकारियो सेे जबाव तलब
तहसील दिवस में अनुपस्थित अधिकारियों से उपजिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा तथा तहसील दिवस में देर से पहुंचे अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई। तहसील दिवस में खंड विकास अधिकारी जालौन व कुठौंद, नगर शिक्षा अधिकारी, अधिशाषी अभियंता बेतवा नहर प्रखंड एवं लघु सिंचाई अनुपस्थित रहे। जिनसे उपजिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा। तो वहीं, मंडी सचिव, पूर्ति निरीक्षक, खंड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, लोक निर्माण व जल निगम के अधिकारियों के तहसील दिवस में देर से पहुंचने पर एसडीएम ने उन्हें कड़ी हिदायत दी।







Leave a comment