cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce1.pngजालौन-उरई। उपजिलाधिकारी ने बीएलओ की मीटिंग कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा 31 अक्टूबर तक संशोधित मतदाता सूची को बीआरसी कार्यालय पर जमा करने के निर्देश दिए।
उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव की अध्यक्षता एवं तहसीलदार सतीशचंद्र वर्मा की उपस्थिति में तहसील सभागार में बीएलओ एवं पदाभिहित अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें उपजिलाधिकारी ने उपस्थित सभी बीएलओ एवं पदाभिहित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता सूची की पुनरीक्षण की विशेष तिथियों 9 अक्टूबर व 23 अक्टूबर को सभी बीएलओ एवं पदाभिहित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रीय बूथों पर बैठकर फार्म 6, 7, 8 व 8 ए जमा करेंगे। तदुपरांत सभी दावे एवं आपत्तियां सभी बीएलओ प्रत्येक दशा में वीआरसी कार्यालय में जमा करें। संशोधित मतदाता सूची 31 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से बीआरसी कार्यालय जमा हो जानी चाहिए। निर्धारित तिथि के अंतर्गत कार्य पूरा न होने पर संबंधित बीएलओ पदाभिहित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a comment