जालौन-उरई। ब्लाॅक कुठौंद में परिषदीय प्राइमरी एवं जूनियर विद्यालयों के छात्र, छात्राओं के बीच विभिन्न क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में छोटू कुमार, बिचैली तथा बालिका वर्ग में रोली, मदारीपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में आनंद मदारीपुर एवं सुलेख प्रतियोगिता में साक्षी कुमारी, कुठौंद ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी आनंद भूषण द्वारा भूमि पूजन तथा फीता काटकर किया गया। 50, 100, 200, 400 तथा 600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाॅक अध्यक्ष राकेश शुक्ला, मंत्री धर्मेंद्र सिंह चैहान एवं अजय पांडेय निर्णायक की भूमिका में रहे। जिसमें बालक वर्ग की 50 व 100 मीटर दौड़ में छोटू कुमार, बिचैली ने बाजी मारी। तो वहीं, बालिका वर्ग में 50 मीटर में रोली, मदारीपुर तथा 100 मीटर दौड़ में सपाना बिचैली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अवनीश, भदेख, 400 मीटर में विजय प्रताप सिंह जनता विद्यालय तथा 600 मीटर में आकाश टिकरी विजयी रहे। बालिका वर्ग 100 मीटर में पप्पी टिकरी, 200 मीटर गुलशन मदारीपुर, 400 मीटर रोहिनी मदारीपुर तथा 600 मीअर में रोहिणी मदारीपुर ने बाजी मारी। ऊंची व लंबी कूद प्रतियोगिता में व्यायाम शिक्षक आलोक मिश्रा, पंकज शुक्ला, अभिनव त्रिपाठी व गौतम त्रिपाठी निर्णायक रहे। जिसमें प्राथमिक बालक एवं बालिका वर्ग मंे क्रमशः आनंद मदारीपुर तथा रोली मदारीपुर ने बाजी मारी। वहीं जूनियर वर्ग में सुल्तान मदारीपुर विजयी रहे। इसके अलावा सुलेख प्रतियोगिता में साक्षी कुमारी, कुठौंद ने बाजी मारी। इस मौके पर अजय पांडेय, राकेश शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह चैहान, आकाश द्विवेदी, पंकज शुक्ला, राम आचार्य, शिवबहादुर, नितिन पाल, तेजबाहदुर सिंह, रामसनेही, अजय दोहरे आदि उपस्थित रहे।






Leave a comment