उरई। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय उरई की एक बैठक जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में आगामी विधान सभावार होने वाले पिछड़ा वर्ग सम्मेलन कार्यक्रम के जिला संयोजक ब्रजभूषण कुशवाहा होगे तथा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के विधान सभा एवं मंडल संयोजक की घोषणा की जिसमें कालपी पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के मुन्ना चैधरी माधौगढ विधान सभा के बटेश्वर पाल, उरई विधान सभा के जयनारायण राठौर विधान सभा संयोजक पिछड़ा वर्ग सम्मेलन हेतु बनाए गए। इसके साथ ही इटौरा मंडल के राजाबाबू कुशवाहा, कदौरा के लालाबाबू पाल, महेबा के संतोश पाल, कुठौंद के विश्वनाथ कुशवाहा, कोंच ग्रामीण के धीरज पटेल, कोंच नगर के राजू पाटकार, रामपुरा के बालाप्रसाद राठौर, माधौगढ के गिरिराज कुशवाहा, एट से कमल निरंजन, जालौन ग्रामीण के गौरब गुर्जर, डकोर के शैलेन्द्र राजपूत, जालौन नगर के यश पटेल, उरई नगर के शिवा सोनी, कालपी नगर के राजेन्द्र सिंह साहू, नदीगांव के जन्मेजय कुशवाहा, आदि मंडल संयोजक पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के बनाए गए। उन्होंने सभी सेे अपेक्षा की है कि आगामी समय में होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।






Leave a comment