उरई। कोंच में खंड विकास कार्यालय से भुगतान के नाम पर 15 लाख 39 हजार 30 रुपये के सरकारी धन के गबन का मामला सामने आया है। इस सिलसिले में निवर्तमान खंड विकास अधिकारी ने ब्लाॅक के बाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।
कोंच में बीडीओ द्वारा सत्यापन किये बगैर बाबू हेमंत मिश्रा ने कई बिल वाउचरों के जरिए 15 लाख से अधिक का भुगतान निकाल लिया। यह काम तत्कालीन खंड विकास अधिकारी प्रीति भसीन के 29 सितंबर को डकोर के लिए स्थानांतरण होने के बाद उनके डोंगल से निकाला गया।
जानकारी होने पर प्रीति भसीन ने कोंच कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को दी तहरीर में बताया है कि न तो उन्हें इस भुगतान की जानकारी है और न ही इनके लिए उनसे अनुमति ली गई थी। बाबू ने खुद उनका डोंगल चलाकर फर्जी भुगतान कर दिये हैं। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।







Leave a comment