05orai03उरई। जिलाधिकारी संदीप कौर की अध्यक्षता में विनियमित क्षेत्र कोंच की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। विकास शुल्क की दरों के पुनरीक्षण के सम्बन्ध में विचार-विमर्श हुआ हुआ जिस पर जानकारी दी गई कि नियन्त्रक प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र की बैठक दिनांक 10-06-1996 लिए गये निर्णय के अनुसार विनियमित क्षेत्र उरई, महोबा, ललितपुर में लागू दरों को विनियमित क्षेत्र कोंच के लिए लागू किया गया था। वर्तमान में वही दरों पर विकास शुल्क लिया जा रहा है इसको वर्तमान में बढ़ाने की आवश्यकता है। जो अवैध निर्माण किये गये है और उनको समन हेतु शयन शुल्क निर्धारण पर भी चर्चा की गई। साथ ही बढ़ाये जाने पर बल दिया गया। 10 लाख से अधिक लागत के निर्माण के निजी आवासीय भवनों एवं अन्य निर्माण जो 10 लाख से भी अधिक लागत के मानचित्र स्वीकृत होते है उनसे एक प्रतिशत के समतुल्य उपकर की धनराशि जमा कराई जाये। इस पर भी विचार विमर्श किया गया। मानचित्र/नोटिसों की प्रगति पर भी चर्चा की गई। जिसमें वर्ष 2016-17 में 01-04-2016 से 30-09-2016 तक 63 मानचित्र प्राप्त हुए। दिनांक 30-09-2016 तक कुल अवशेष मानचित्रों की संख्या 103 थी। जिसमे 40 अवशेष मानचित्र 31-03-2016 के सम्मिलित है। जिनमे से 52 मानचित्र स्वीकृत एवं 04 निरस्त कुल 56 मानचित्रों का निस्तारण किया गया है वर्तमान में 47 मानचित्र कार्यवाही हेतु अवशेष है। आय/व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। विभाग जिस भवन में चल रहा है वह जीर्ण-शीर्ण है। इस पर निर्णय लिया गया कि नये भवन निर्माण की प्रक्रिया प्रारम्भ की जाये। जिसके लिए भूमि का चयन किया जाये।
उक्त रिपोर्ट नियत प्राधिकारी (वि0क्षे0)/उप जिलाधिकारी कोंच मु0 मोइन उल इस्लाम ने जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की।
इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कोंच के प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरोठिया, अधिशासी अभियन्ता जल निगम उपस्थित रहे।

Leave a comment