उरई। त्योंहारोंके नजदीक बाजार में मिलावटी खाद्य वस्तुओं की बिक्री पर रोक लगाने केलिये सक्रिय हुयी खाद्य विभाग की टीम ने आज नगर के प्रमुख बाजार मेंभ्रमण कर कई दुकानों पर खाद्य वस्तुओं का सैम्पुल भरकर जांच के लिये भेजा।
गौरतलब हो कि खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा त्यौहारों के दौरान ही इसतरह की दुकानों पर छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया है जहां खाद्य वस्तुओं की बिक्री की जाती है। अपने रुटीन क्रम के अनुसार आज बुधवार कोखाद्य विभाग की टीम ने नगर के बाजार में सक्रियता दिखाते हुये मुख्य बाजार में स्थित कई दुकानों पर पहुंचकर बिक्री के लिये सुलभ खाद्य वस्तुओं का सैम्पुल भरकर उसे जांच के लिये भेजने की बात कही। खाद्य विभाग की सक्रियता को देखते हुये खाद्य वस्तुओं की बिक्री करने वाले दुकानदारों में हड़कंप देखा गया। लेकिन ज्यादातर दुकानदारों का माननाहै कि खाद्य विभाग के अधिकारी हर त्यौहार के पहले इसी तरह से कुछदिनों के लिये अपनी सक्रियता दिखाते हुये हैं इसके बाद वह ऐसीदुकानों पर मुस्कराते देखे जाते हैं जहां से सबसे ज्यादा मिलावटी खाद्यवस्तुओं की बिक्री होती है।






Leave a comment