0 दोनों तरफ से लिखी गई क्रॉस एफआईआर
कोंच-उरई। ग्राम चांदनी में घर के दरवाजे पर कूड़ा डालने को लेकर हुआ विवाद इतना गहराया कि दो पक्षों में जमकर लट्ठ चले और मूड़ फुटौव्वल हो गई। पुलिस ने डॉक्टरी करा कर दोनों तरफ से क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि एक पक्ष इस कार्यवाही से खासा असंतुष्ट है क्योंकि उसका सिर खुल गया और दर्जन भर से भी ज्यादा टांके आये हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चांदनी में रेनका नामक महिला पड़ोसी चंद्रपाल के घर के दरवाजे पर पिछले कई बर्षों से कूड़ा डालती आ रही है। कल चंद्रपाल ने जब रेनका को कूड़ा डालने से मना किया तो वह उखड़ गई और कहा कि वह सरकारी जमीन पर कूड़ा डालती है और बर्षों से डालती आ रही है। चंद्रपाल ने कहा कि जमीन भले ही सरकारी हो लेकिन दरवाजा तो उसका है और कूड़ा पडने से उसे दिक्कत होती है। इतनी सी ही बात पर बने बतंगड़ के बाद दोनों पक्षों में ऐसे लट्ठ चले कि मूड़ फुटौव्वल हो गई। पुलिस ने रेनका पत्नी अखिलेश की तहरीर पर चंद्रपाल पुत्र परशुराम व गीतारानी पत्नी चंद्रपाल के खिलाफ 354, 504, 506 में तथा चंद्रपाल की तहरीर पर अखिलेश पुत्र बुद्घसिंह के खिलाफ 323, 504, 506 में एफआईआर दर्ज कर ली है।






Leave a comment