cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। बड़े-बूढ़ों को दंडवत् करके आदर देने के संस्कार जिस देश में बचपन से लोगों को घुटटी में पिलाये जाते रहे हों उस देश में भी अब बुजुर्गों की इज्जत की सीख देने के लिए सरकारी परिपत्र जारी करने पड़ रहे हैं।
जिलाधिकारी संदीप कौर ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम् से जनपद की प्राइमरी से लेकर इंटर तक के शिक्षण संस्थानों को उत्तर प्रदेश समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष रूपल अग्रवाल के हवाले से निर्देशित किया है कि अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के उपलक्ष्य में 8 अक्टूबर तक वे अपने विद्यार्थियों से बुजुर्गों के मान-सम्मान की प्रतिज्ञा आयोजित करायें और इसकी रिपोर्ट दाखिल करें जो कि समाज कल्याण बोर्ड को भेजी जायेगी।

Leave a comment