उरई। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स के प्रांतीय आवाहन पर हड़ताल के नवें दिन इंजी. आरसी पस्तोर की अध्यक्षता में जनपद के सभी घटकों के जूनियर इंजीनियर लोक निर्माण विभाग के प्रांगण में हड़ताल कर रहे है।
प्रदेश के 24 विभागों के लगभग 24000 जूनियर इंजीनियर शासन द्वारा गठित समिति की संस्तुति के उपरांत भी प्रांरभिक ग्रेड पे 4800 का शासनदेश जारी न हो पाने एवं वादाखिलाफी के कारण आक्रोश व्यक्त है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जनपद अध्यक्ष रामप्रसाद श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किए एवं पुरानी पेंशन व्यवस्था व कार्मिक सुरक्षा अधिनियम जैसे बिंदुओं पर रोष व्यक्त किया। जनपद सचिव इंजी. देवीदयाल ने सारे घटक के खंडीय अध्यक्षों को निर्देश दिए कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी घटक एकजुट होकर अनशन में भागीदारी सुनिश्चित करें। इंजी. हिमांशु शेखर मौर्य अध्यक्ष जलनिगम ने महासंघ की अन्य मांगों में 50 प्रतिशत प्रोन्नति कोटा, वाहन अनुरक्षण भत्ता के रूप में मासिक तीस लीटर पेट्रोल व्यवस्था की मांग की। मार्शल टीम के अध्यक्ष इंजी. जर्नादन राजपूत ने सूचित की कि सभी विभागों के शत प्रतिशत भंडार ग्रह शील कराए जा चुके। पर्यवेक्षक के रूप में आए हुए मंडल अध्यक्ष इंजी.सीपी गुप्ता ने अपने कहा कि जब तक सरकार 4800 ग्रेड पे नही देती तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा चाहे इसके लिए कितनी भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। हड़ताल में जलनिगम के सहायक अभियंता इंजी. शत्रुसिंह, इंजी. राघवेन्द्र, नलकूप से इंजी. खुशीराम चैधरी, लघु सिंचाई से इंजी. रामकुमार पटैरिया, इंजी. जनार्दन राजपूत लोक निर्माण विभाग से इंजी. मनोज श्रीवास्तव, इंजी. कमलेश कुमार, आरके द्विवेदी, इंजी. विष्णुदत्त, इंजी. शफीउल्ला, इंजी. इंदल यादव, इंजी. राकेश प्रजापति, खुशीराम चैधरी, इंजी. जगदीश, इंजी. राजीव गोयल आदि डिप्लोमा इंजीनियर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन इंजी. प्रशांत सक्सेना द्वारा किया गया।






Leave a comment